गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप में ठंडक पाने के लिए कच्चे आम का शरबत (Aam Panna) एक बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर को तो ठंडक देता ही है, बल्कि पाचन तंत्र को भी एकदम दुरुस्त और सही रखता है। इस ब्लॉग में हम कच्चे आम का शरबत पीने के फायदे, नुकसान, बनाने की विधि और इससे जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देंगे।
कच्चे आम का शरबत क्या है? (What is Raw Mango drink)
कच्चे आम का शरबत (आम का पन्ना) एक पारंपरिक और बहुत पुरानी भारतीय पेय पदार्थ है, जिसमें कच्चे आमों को उबालकर या भूनकर तैयार किया जाता है। इसमें चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, और पुदीना मिलाकर इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाया जाता है। अगर आप मीठा शरबत नहीं पीना चाहते हैं तो बाकी सब कुछ मिला लें, चीनी मत मिलाइए।

कच्चे आम का शरबत पीने के फायदे (Benefits Of Mango Juice in Hindi):
- गर्मी से राहत: गर्मी में पिएं कच्चे आम का शरबत क्योंकि यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी में चलने वाली गर्म लू से बचाव करता है।
- पाचन में सहायक: यह अपच, गैस और कब्ज से आराम दिलाने में सहायक होता है।
- इम्यूनिटी बूस्टर: इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत बनाते हैं।
- एनर्जी बूस्टर: यह शरीर को तुरंत ऊर्जावान बनाता है। इसे पीने के बाद शरीर में तुरंत ताजगी आती है और थकान को दूर करता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद: इसमें विटामिन A पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है।
कच्चे आम का शरबत पीने के नुकसान (Side effects of drinking raw mango juice):
- बहुत अधिक सेवन से गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज के मरीजों को ज़्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें चीनी भी होती है।
- संवेदनशील पेट वाले लोगों को गैस की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण है सत्तू! जानें इसके जबरदस्त फायदे
यह भी पढ़ें: गन्ने के रस के फायदे: 7 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ और संभावित नुकसान
कच्चे आम का शरबत बनाने की विधि (kacche aam ka sharbat recipe in Hindi):

आम पन्ना बनाने की विधि (Aam Panna Recipe in Hindi):
सामग्री:
- 2 मध्यम आकार के कच्चे आम
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- 1 चम्मच काला नमक
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 10-12 पुदीना पत्ते
- 3 कप ठंडा पानी
- बर्फ के टुकड़े (Optional)
विधि:
- कच्चे आम को उबालकर या गैस (आग) पर भूनकर छिलका उतार लें।
- आम का गूदा निकालकर मिक्सी में डालें।
- इसमें चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और पुदीना डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- इसे ठंडे पानी में मिलाएं और छान लें।
- बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
निष्कर्ष:
कच्चे आम का शरबत एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसके साथ-साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है। अगर इसे सही तरीके से और सीमित मात्रा में पीया जाए, तो यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। “कच्चे आम के शरबत के फायदे जानें और इस आसान रेसिपी को आज़माएं और गर्मी में ताजगी का आनंद लें!”
FAQs
क्या कच्चे आम का शरबत रोज पी सकते हैं?
हाँ, मगर सीमित मात्रा में ताकि कोई एसिडिटी की समस्या न हो।
क्या डायबिटीज के मरीज इसे पी सकते हैं?
हाँ, डायबिटीज के मरीज भी इसे पी सकते हैं, मगर बिना चीनी मिलाए। तब यह पूरी तरह सुरक्षित है।
क्या इसे वजन घटाने में सहायक माना जा सकता है?
हाँ, अगर इसमें चीनी कम मात्रा में हो, तो यह भूख को कंट्रोल करता है।
क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है?
जी बिल्कुल, लेकिन 2 साल से छोटे बच्चों को देने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
Media source: Canva.com