Vitamin B12 – Benefits and Food Sources | LiveAyur

विटामिन B12 – स्वस्थ शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व

पोषक तत्व

विटामिन B12 शरीर के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक पोषक तत्व है। यह रक्त कोशिकाओं, तंत्रिका तंत्र, और डीएनए के निर्माण का कार्य करता है। इस विटामिन को कोबालामिन भी कहा जाता है। यह पानी में घुलनशील विटामिन है जो शरीर को आहार के माध्यम से प्राप्त होता है। इसकी कमी से शरीर में अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसके अच्छे आहार, सप्लीमेंट, फायदे एवं लक्षण के बारे में।

Table of Contents

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन B12 की कमी से शरीर में खून का स्तर कम होने से थकान एवं कमजोरी अधिक हो सकती है। इसके अलावा और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जो कि इस प्रकार हैं जैसे कि

1.अत्यधिक थकान एवं कमजोरी

विटामिन B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम होने के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को अत्यधिक थकान एवं कमजोरी बहुत जल्दी महसूस होने लगती है।

2.स्मरण शक्ति कमजोर होना

इस विटामिन की कमी से स्मरण शक्ति भी कमजोर हो सकती है। विटामिन B12 की कमी से ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता और भूलने की समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोगों को भ्रम या डिप्रेशन भी हो सकता है।

3.हाथ एवं पैरों में झुनझुनी की समस्या

यह सारे लक्षणों में एक आम लक्षण है। विटामिन B12 की कमी होने पर मायेलिन नामक तत्व नहीं बन पाता है, जिसके कारण हाथों एवं पैरों में सुई चुभने जैसा या झुनझुनी की समस्या हो सकती है।

4.मुंह में छाले एवं सांस की दुर्गंध

मुंह में या जीभ के किनारे पर छाले होना भी विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है। और इस विटामिन की कमी से जीभ में सूजन या सांसों की दुर्गंध की समस्या हो सकती है।

विटामिन B12 की कमी के कारण

विटामिन B12

तेज धड़कना और सांस फूलना

विटामिन B12 की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसके कारण धड़कन तेज हो जाती है और सांस लेने में दर्द की समस्या भी हो सकती है।

शरीर में विटामिन B12 की कमी तब हो सकती है जब व्यक्ति के द्वारा खाये गये खाद्य पदार्थों से शरीर को विटामिन या तो मिल नहीं पाती है या फिर शरीर उसे अवशोषित नहीं कर पाता है। इसके अलावा भी इसके अन्य कारण हो सकते हैं जो कि इस प्रकार हैं—

1. शुद्ध शाकाहारी आहार —

शुद्ध शाकाहारी लोग अक्सर साग सब्जियों एवं डेयरी उत्पाद पर ही निर्भर रहते हैं जबकि इन चीजों में विटामिन B12 की मात्रा बहुत कम या न के बराबर होती है। यह समस्या तब और भी गंभीर हो जाती है जब वे फोर्टिफाइड फूड्स या फिर सप्लीमेंट भी नहीं लेते हैं। यह विटामिन मांस, अंडा, मछली आदि में पाया जाता है इसलिए शाकाहारी आहार करने वाले लोगों में इसकी कमी होना आम समस्या है

2. शराब का अधिक सेवन करना —

शराब को अधिक मात्रा में सेवन करने से आंत की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण विटामिन B12 का अवशोषण बहुत कम हो जाता है।

3. पाचन तंत्र की समस्याएं —

पेट में सूजन,पेट में गाँठ,पानी की कमी, क्रोहन रोग या आंत से संबंधित कोई भी बीमारी होने से विटामिन B12 का सही ढंग से अवशोषण नहीं हो पाता है। जिसके कारण इस विटामिन की कमी होने की समस्या बढ़ सकती है।

4. बढ़ती उम्र —

अधिक उम्र वाले व्यक्ति का पाचन कमजोर होने के कारण इस विटामिन को अवशोषित नहीं कर पाता है क्योंकि अधिक आयु वाले व्यक्तिविटामिन B12शरीर में न्यूक्लिक एसिड बहुत कम बन पाता है। इसका कारण भोजन से आवश्यक तत्व मिल नहीं पाते हैं और शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है।

5.कुछ दवाइयां —

कुछ दवाइयां भी इस विटामिन की कमी के कारण हो सकती हैं। जैसे कि मेटफॉर्मिन (डायबिटीज में), प्रोटॉन पंप इनहिबिटर (एसिडिटी की दवा) आदि ये दवाइयां पेट की अम्लता को कम करके काम करती हैं जिससे इस विटामिन का अवशोषण कम हो जाता है।

विटामिन B12 के प्राकृतिक स्रोत —

इसकी कमी को दूर करने के लिए प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला विटामिन निम्नलिखित स्रोतों में पाया जाता है। इसके मुख्य स्रोत इस प्रकार मांसाहारी स्रोत — लाल मांस, अंडा, चिकन, मछली, अंडे की जर्दी आदि।

शाकाहारी स्रोत — दूध, दही, पनीर आदि डेयरी प्रोडक्ट्स।

फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ — कॉर्नफ्लेक्स, फोर्टिफाइड अनाज, फोर्टिफाइड सोया मिल्क, पोषक अनाज। यह विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है।

विटामिन B12 की कमी को दूर करने के तरीके —

विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए कुछ आसान तरीके हैं। तो आइए विटामिन B12 की कमी को दूर करने के आसान और प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं—

1. विटामिन B12 युक्त आहार लें — विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए अंडा, मछली, मुर्गी आदि का सेवन करें। ये इसके अच्छे स्रोत हैं।

2. विटामिन B12 का सप्लीमेंट लें — यदि आप शाकाहारी हैं तो इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह से टैबलेट, कैप्सूल, माउथस्प्रे या सबलिंगुअल टेबलेट भी ले सकती हैं।

3. विटामिन B12 का इंजेक्शन लें — यदि विटामिन B12 की अधिक कमी हो जाती है तो इंजेक्शन लगाने से इसकी आपूर्ति जल्दी हो जाती है।

विटामिन बी12 की जांच उपचार कारण — 1. ब्लड टेस्ट के द्वारा विटामिन बी12 का स्तर पता-चल जाता है। इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराते रहना और कमी होने पर तुरंत उपचार शुरू कर दें।

लक्षणों को ध्यान रखें — यदि पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है तो विटामिन बी12 का अवशोषण सही ढंग से होता है। इसलिए प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों को हमेशा आहार में शामिल करना चाहिए।

विटामिन बी12 लेने के फायदे — विटामिन बी12 स्वास्थ्य के लिए एक अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है।

इसके सेवन के निम्नलिखित फायदे हैं।

  • विटामिन B-12 से दिल स्वस्थ रहता है।
  • इस विटामिन से नसें मजबूत होती हैं।
  • त्वचा की चमक बालों की मजबूती और नाखूनों के लिए अच्छा होता है।
  • विटामिन बी12 से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • यह विटामिन लेने से खून की कमी नहीं होती है।
  • इससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं जिससे ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी का खतरा कम हो सकता है।
  • विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने से बुजुर्गों में मांसपेशियों की संख्या बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

विटामिन B12 बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है इसकी कमी से शरीर में अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं संतुलित आहार और जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट जरूर लें यदि आपको अधिक भूलने की आदत बेचैनी और चिड़चिड़ापन जैसा कुछ भी महसूस हो रहा है तो किसी प्रशिक्षित डॉक्टर से इस विटामिन की जांच जरुर करवा और समय पर इलाज शुरू कर दें इस बात को हमेशा याद रखें कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं होता इसलिए अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें स्वस्थ रहें !

Read More: आयरन युक्त भोजन: जानें 5 बेहतरीन आयरन युक्त आहार

FAQs

1.विटामिन B-12 का सप्लीमेंट कितने दिन खाना चाहिए?

विटामिन बी12 का सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से 1 या 2 महीने ले सकते हैं।

2.क्या विटामिन B-12 अधिक लेने से नुकसानदायक हो सकता है?

वैसे तो ये वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है इसलिए अतिरिक्त मात्रा निकल जाती है लेकिन फिर भी डॉक्टर की सलाह के बिना अधिक डोज लेना नुकसानदायक हो सकता है।

3.शाकाहारियों को विटामिन B-12 सप्लीमेंट लेना चाहिए या नहीं?

जी हाँ बिल्कुल, क्योंकि विटामिन B12 का अधिकांश स्रोत मांसाहारी होता है। इसलिए शाकाहारी लोगों को सप्लीमेंट की जरूरत हो सकती है।

4.कौन सी सब्जियां विटामिन B-12 से भरपूर होती हैं ?

पलक चुकंदर मशरूम आज सब्जियां विटामिन डी से भरपूर होती हैं

5.नसों के लिए कौन सा विटामिन सबसे अच्छा होता है ?

नसों के लिए सबसे अच्छा विटामिन बी12 बी6 बी01 होता है विटामिन B12 नसों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है और विटामिन बी एवं विटामिन वन नसों को मजबूत बनाने में मदद करता है

6. थकान के लिए सबसे अच्छा विटामिन कौन सा है?

थकान एवं कमजोरी दूर करने के लिए सबसे अच्छा विटामिन बी12 और फोलिक एसिड होता है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *