ग्रीन टी कैमलिया सीनेंसिस पौधे की पत्ती से बनाई जाती हैं इसके नेचुरल गुण को प्राकृतिक गुण ही रखने के लिए इसका किसी भी प्रकार का प्रोसेस नहीं किया जाता है।
ग्रीन टी पीने के फायदे (Health benefits of green tea)
वजन कम करने में सहायक:
इसमें कैटेचिन और कैफीन है जो की मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे हमारे शरीर की चर्बी जल्दी कम हो जाती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक:
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
डायबिटीज से बचाव:
यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होती है इसलिए यह डायबिटीज के पेशेंट के लिए लाभकारी हो सकती है।
तनाव कम करने में सहायक:
इसमें एल-थेनाइन और अमीनो एसिड पाया जाता है जो हमारे मन को शांत रखने का काम करता है इसलिए ग्रीन टी हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में सहायक है।
दिल को स्वस्थ रखने में लाभकारी:
ग्रीन टी का लगातार सेवन करने से दिल के रिलेटेड रोगों का खतरा बहुत कम हो जाता है यह कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल रखती है जिससे हृदय स्वस्थ्य रहता है।
ग्रीन टी पीने के नुकसान:
ग्रीन पीने के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए इसके प्रयोग की मात्रा जरूर पता होना चाहिए कब लेना चाहिए कैसे लेना चाहिए आदि:
- इसे खाली पेट नहीं पीना चाहिए खाली पेट पीने से गैस और एसिडिटी हो सकती है।
- गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से सिर दर्द हो सकता है।
- अधिक सेवन से आयरन और खून की कमी हो सकती है।
- अत्यधिक सेवन से इसमें मौजूद कैफीन अनिद्रा का कारण बन सकता है।
तो आइये ग्रीन टी (हर्बल टी) बनाने का सही तरीका और सही मात्रा जानते हैं।
ग्रीन टी को बनाने की विधि:
ग्रीन टी बनाने के लिए एक कप पानी गर्म करें और एक छोटी चम्मच इसकी पत्तियां डालें। एक या दो मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें और थोड़ा ठंडा होने के बाद छान कर पियें, स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें नींबू या शहद का प्रयोग कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
ग्रीन टी के सेवन के बहुत सारे फायदे हैं यह वजन कम करने में साथ-साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है। दैनिक जीवन में इसका प्रयोग करके हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं इसकी मात्रा अधिक होने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए इसकी मात्रा को सीमित रखना आवश्यक है लेकिन किसी भी चीज़ का सेवन करने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लेना चाहिए।
FAQs
ग्रीन टी के फायदे कितने दिनों में दिखने लगते हैं?
इसके सेवन के फायदे १८-२० दिनों में दिखने लगते हैं और चर्बी भी कम होने लगती है।
क्या ब्लैक टी और ग्रीन टी में कोई अंतर होता है?
हाँ, ब्लैक टी और ग्रीन टी में बड़ा अंतर उनकी प्रोसेसिंग और पोषक तत्वों में होता है। ग्रीन टी को कम ऑक्सीडाइज किया जाता है, जिससे इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स और कम कैफीन होती है, जो वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है। जबकि, ब्लैक टी ज्यादा ऑक्सीडाइज होती है, जिससे इसका स्वाद स्ट्रांग होता है और इसमें ज्यादा कैफीन पाई जाती है, जो ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होती है। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, लेकिन अगर आप हल्की और ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट वाली चाय चाहते हैं, तो ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प हो सकती है।
क्या ग्रीन टी प्रेगनेंट महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
गर्भवती महिलाओं के ग्रीन टी का सेवन कम मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
ग्रीन टी दिन में कितनी बार पी सकते हैं?
ग्रीन टी दिन में २-३ बार पी सकते हैं।
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?
ग्रीन टी पीने का सही समय सुबह या दोपहर का होता है। ग्रीन टी खली पेट या रात के पीने से नुकसान कर सकती है।