आज के समय में लोगों की एक व्यस्त जिंदगी हो गई है ऐसे में प्रदूषण से फेफड़ों की रक्षा कैसे करें? यह एक बड़ा मुद्दा हो गया है। इस समय हमारे स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन, वायु प्रदूषण है जो हमारे फेफड़ों को कमजोर बना देता है। जिस कारण सांस लेने में परेशानी होती है । ज्यादा समय तक वायु प्रदूषण में रहने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, प्रदूषण से फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर कफ दोष और प्राण वायु पर पड़ता है। अगर सही समय पर आयुर्वेदिक उपाय अपना लें तो फेफड़ों की मजबूती व शुद्धि दोनों संभव हैं।
प्रदूषण से फेफड़ों पर क्या असर पड़ता है?
प्रदूषण के कारण हवा में मौजूद धूल, धुआँ, PM2.5, PM10, परागकण और नुकसान करने वाली गैसें फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाती हैं। इसके कारण:
- सांस लेने में दिक्कत
- खांसी व बलगम
- एलर्जी
- फेफड़ों का संक्रमण
- अस्थमा का खतरा
- ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम होती है।
आयुर्वेद कहता है कि जब शरीर में तापमान कम होता है और कफ बढ़ता है, तब प्रदूषण का असर बहुत ज्यादा होता है इसलिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बहुत जरूरी है।
प्रदूषण से फेफड़ों की रक्षा के आयुर्वेदिक उपाय:

1. तुलसी और अदरक का काढ़ा:
तुलसी फेफड़ों की शुद्धि करती है और अदरक सूजन कम करती है।
कैसे लें : रोज सुबह 1 कप हल्का काढ़ा ।
2. हल्दी वाला दूध:
हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
फायदा: फेफड़ों से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।
3. अनुलोम-विलोम और कपालभाति:
ये प्राणायाम और योग से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और विषैले तत्व बाहर निकालते हैं।
समय : रोज 10-15 मिनट ।
4. स्टीम इनहेलेशन (भाप लेना):
भाप लेने से कफ बलगम साफ होता है और नाक बंद नहीं होती है।
इस्तेमाल: पानी में अजवाइन या यूकेलिप्टस तेल की 2-3 बूंदें मिलाएं।
5. गिलोय और अश्वगंधा:
ये दोनों इम्युनिटी बढ़ाते हैं और सांस से संबंधित बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं।
कैसे लें: डॉक्टर के परामर्श से लें।
6. गुड़ और काले तिल का सेवन:
ये फेफड़ों में और शरीर में गर्मी और ताकत बनाए रखते हैं।
7. नेति क्रिया (जल नेति):
यह क्रिया नासिका की शुद्धि करती है और प्रदूषण को तुरंत बाहर निकालती है।
8. घर में आयुर्वेदिक धूप:
गुग्गुल, कपूर और नींबू की धूप अपने आप वातावरण को शुद्ध करती है।
फेफड़ों को मजबूत करने वाले आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ:
शहद, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, घी, गर्म पानी, हरी सब्जियाँ, मौसमी फल (संतरा, आंवला, नींबू)।
प्रदूषण में बाहर निकलते समय क्या सावधानियां रखें
- N95 मास्क जरूर पहनें।
- ट्रैफिक वाली जगह बिल्कुल मत जाएं।
- घर पहुंचकर नाक और मुँह साफ करें।
- कम पानी वाली ठंडी चीजों से बचें।
- गुनगुना पानी पीते रहें।
- देर शाम बाहर व्यायाम न करें।
आयुर्वेदिक फेफड़ा डिटॉक्स
- सुबह गुनगुना पानी।
- 10 मिनट प्राणायाम।
- तुलसी, अदरक, हल्दी का सेवन।
- भाप इनहेलेशन।
- रात में हल्दी दूध।
- सप्ताह में २ दिन गुग्गुल धूप।
निष्कर्ष:
प्रदूषण के कारण फेफड़ों की बहुत सी समस्या सामने आ रही हैं । ऐसे में आयुर्वेद ही है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है और फेफड़ों को शुद्ध करने तथा मजबूत बनाने में मदद करता है । तुलसी, हल्दी, अदरक, गिलोय, प्राणायाम, भाप और संतुलित आहार जैसे उपाय रोजाना के जीवन में शामिल करना बहुत अनिवार्य है। ऐसा करने से प्रदूषण का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है।
FAQs
प्रदूषण से फेफड़ों को कैसे बचाया जा सकता है?
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, योग, भाप लेना, गर्म पानी पीना और मास्क लगाना यह प्रभावी तरीका हैं।
क्या आयुर्वेद फेफड़ों की सफाई में मदद करता है?
हाँ, कुछ उपाय आयुर्वेद में ऐसे हैं जो करने से फेफड़े साफ रहते हैं जैसे: तुलसी, हल्दी, अदरक, अश्वगंधा और गिलोय जैसी जड़ी-बूटियां।
प्रदूषण में कौन-सा प्राणायाम सबसे अच्छा है?
अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और डिटॉक्स में सहायता करते हैं।
क्या हल्दी दूध प्रदूषण में फायदेमंद है?
हाँ, हल्दी वाला दूध फेफड़ों की सूजन कम करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।
क्या रोज भाप लेना सही है?
हाँ, प्रदूषण के समय दिन में १ बार भाप लेना फेफड़ों को शुद्ध और साफ रखता है।
