Moringa-Health-Benefits-in-Hindi

मोरिंगा (सहजन) के फायदे, उपयोग और नुकसान | Moringa Benefits in Hindi

मोरिंगा को सहजन भी कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह एक औषधीय पौधा है। इसकी पत्तियों से लेकर फल-फूल एवं जड़ तक किसी-न-किसी रूप में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण विश्व स्तर पर इसे सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए इस ब्लॉग के द्वारा हम आपको इसके फायदे, उपयोग एवं नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी देना चाहते हैं।

मोरिंगा (सहजन) के फायदे (Moringa Benefits in Hindi):

मोरिंगा (सहजन) के फायदे

मोरिंगा के बहुत से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसके पत्ते, फल और फूलों का प्रयोग बहुत सी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। तो आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदों के बारे में।

  • पोषक तत्वों से भरपूर – मोरिंगा का पौधा बहुत से पोषक तत्वों एवं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें विटामिन A, C, E, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है – मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करने से उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
  • डायबिटीज में फायदेमंद – मोरिंगा या सहजन के सेवन से शुगर का स्तर कम होता है। ब्लड शुगर अधिक होने से दिल की बीमारियों का खतरा अधिक होता है, इसलिए यदि इनकी पत्तियों का सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर पर नियंत्रण हो सकता है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद – मोरिंगा में संतरे से सौ गुना ज्यादा विटामिन C पाया जाता है। एक चम्मच पाउडर को एक चम्मच दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे, दाग-धब्बे एवं झुर्रियां कम हो जाती हैं।
  • पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद – मोरिंगा में लेक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं, इसलिए मोरिंगा का उपयोग करने से पेट से संबंधित समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच आदि कम हो सकती हैं।
  • वजन कम करने में फायदेमंद – मोरिंगा या सहजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। यह भूख को नियंत्रित करता है, जिसके कारण अत्यधिक खाने से बचा जा सकता है।
  • सूजन कम करने में सहायक – मोरिंगा या सहजन में सूजन-रोधी गुण भी होते हैं। इसका उपयोग गठिया और प्रोस्टेट की सूजन जैसी स्थितियों में इलाज के लिए किया जा सकता है।

मोरिंगा उपयोग के अन्य लाभ:

  • मोरिंगा के उपयोग से एनीमिया से बचा जा सकता है।
  • थायरॉइड में भी लाभदायक हो सकता है।
  • मोरिंगा लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • मोरिंगा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।

मोरिंगा या सहजन के उपयोग के तरीके:

मोरिंगा को उपयोग करने के बहुत से तरीके हैं, तो आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • मोरिंगा पाउडर उपयोग करने का तरीका – एक चम्मच मोरिंगा पाउडर को लेकर गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं, या फिर इसे स्मूदी, दही या सूप में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • मोरिंगा की पत्तियां उपयोग करने का तरीका – मोरिंगा की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं। इसकी पत्तियों का उपयोग दाल या सब्जी में भी किया जा सकता है।
  • मोरिंगा की फलियां उपयोग करने का तरीका – मोरिंगा की फलियों की सब्जी बनाकर खाई जाती है और इसका उपयोग सूप या सांभर में डालकर भी किया जाता है। सहजन की फली का सूप या सांभर में भी उपयोग किया जाता है। इसे डालने से दाल, सब्जी, सूप और सांभर अधिक पौष्टिक बनते हैं।
  • मोरिंगा तेल का उपयोग – मोरिंगा तेल को हल्का सा गर्म करके स्कैल्प पर मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर ग्रोथ भी अच्छी होती है। इस तेल से स्कैल्प पर मसाज करने से सिर की खुजली एवं पपड़ी कम होती है। मोरिंगा तेल को शैम्पू में मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं।
  • मोरिंगा का फेसवॉश के रूप में उपयोग करने का तरीका – मोरिंगा तेल एवं नारियल तेल को एक साथ मिक्स करके उसमें बेसन, एलोवेरा, दही, मुल्तानी मिट्टी या कोई भी और सामग्री, जो भी आपको पसंद हो, उसके साथ फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

मोरिंगा के नुकसान:

मोरिंगा के उपयोग के फायदों के साथ ही इसका सेवन अधिक करने से नुकसान भी हो सकता है। तो आज इस लेख के द्वारा इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताने वाले हैं, जो इस प्रकार हैं –

  • पेट से संबंधित समस्याएं – मोरिंगा में मौजूद लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज का अधिक सेवन पेट को खराब कर सकता है, जिससे उल्टी, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक – मोरिंगा की जड़ और छाल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो गर्भाशय को संकुचित कर सकते हैं, जिसके कारण गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।
  • उल्टी या मतली की समस्या – जिन लोगों को मोरिंगा का स्वाद पसंद नहीं होता है, उन्हें सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
  • दिल के मरीजों के लिए हानिकारक – जिनको लो बी.पी. की समस्या है, उनके लिए मोरिंगा हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसकी पत्तियों में एल्कलॉइड तत्व पाया जाता है, जो दिल की धड़कन को कम और बी.पी. को भी कम कर सकता है।
  • स्किन एलर्जी की समस्या – कुछ लोगों को मोरिंगा सेवन से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से त्वचा पर खुजली एवं सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आप इसका सेवन करना चाहें, तो डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

FAQs

क्या मोरिंगा पाउडर बालों के लिए फायदेमंद है?

मोरिंगा पाउडर बालों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे बालों का झड़ना कम होता है, बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल मजबूत भी बनते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में होते हैं।

सहजन की तासीर क्या होती है?

मोरिंगा की तासीर गर्म होती है, इसलिए जिन लोगों को गर्मी से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

मोरिंगा पाउडर प्रतिदिन कितना लेना चाहिए?

मोरिंगा पाउडर प्रतिदिन 30 से 50 ग्राम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। डाइटिशियन डॉ. बी. डी. तिवारी कहते हैं कि इसका उपयोग करने से पहले इसकी खुराक के बारे में किसी एक्सपर्ट की सलाह आवश्यक होती है।

मोरिंगा खाने से कौन सी बीमारी दूर हो सकती है?

मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण इसे खाने से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं, जैसे – कब्ज, पथरी, गठिया, डायबिटीज आदि।

क्या सहजन खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?

जी नहीं। सहजन खाने से यूरिक एसिड कम होता है, क्योंकि इसकी फली में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्स के गुण पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

निष्कर्ष:

मोरिंगा एक ऐसा प्राकृतिक एवं फायदेमंद पौधा है, जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लाभदायक है। यह शरीर के लिए एक प्रकार का टॉनिक का काम करता है, लेकिन किसी चीज का सेवन यदि सही मात्रा में किया जाए तभी वह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आप भी मोरिंगा पाउडर के फायदे, उपयोग एवं नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को आकर पढ़ें, यह आपके लिए उपयोगी होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *